राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम: live telecast : राजस्थान युवा सत्र
राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम: राजस्थान युवा सभा द्वारा युवाओं के सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक पहल दिनांक 15 दिसंबर को राजस्थान विधान सभा में राजस्थान युवा सभा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ बढ़ाने तथा शासन व्यवस्था के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधान सभा की कार्यप्रणाली, नीति निर्माण प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सार्थक चर्चाएँ की गईं। युवाओं को लोकतंत्र की वास्तविक कार्यशैली को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, Hazipur Dadikar में live telecast इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का Live Telecast राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, hazipur Dadikar में किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक इस प्रसारण को देखा। विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी एवं ज...