Posts

Showing posts from April, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस 2026 :हमारी शक्ति हमारा ग्रह।।

Image
 दिनांक: 22 अप्रैल 2026        आज दिनांक 22 अप्रैल को स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर डडीकर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह है।।।यह थीम हमें ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।     प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम के दौरान आश्रय हस्त ट्रस्ट एवं स्पेक्ट्रा  संस्था के डिप्टी डायरेक्टर श्री महेश चौहान व प्रोग्राम मैनेजर श्री युवराज गौड़  द्वारा प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग विषय पर जानकारी दी। साथ ही गांव में जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।।। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे तथा हमारी इस पृथ्वी मां को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने बनाए रखने का संकल्प लिया।।। "पृथ्वी है तो हम हैं।। इसे बचाना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।।।।🌍"